सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कौन जाता है कोटा, कौन लोग हैं ये

यह एक दुर्भाग्य की बात है कि आज देश में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कहीं अधिक कोचिंग सेण्टर हैं. भारत के कुछ शहर तो पहचानें ही जाते हैं कोचिंग सेंटर की वजह से,उदाहरण के तौर पर राजस्थान का कोटा शहर. यहाँ के कोचिंग  centers के बारे में आम धारणा है कि उनमें पढ़ाई करके
 JEE/NEET जैसे कठिन परिक्षाओं को पास कर पाना आसान हो जाएगा. दोस्तों, कभी यहाँ की कोचिंग centers के शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाने वाला कोटा शहर आज कल कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को लेकर ज्यादा चर्चा में है. छात्रों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं ने अभिभावकों के साथ साथ पूरे देश को झकझोर दिया है. देस में एक नयी बहस खड़ी हो गई है और य़ह है महत्वाकांक्षाओं और उपलब्ध अवसरों के बीच की बढ़ती खाई. दोस्तों आज उन प्रश्नों पर प्रकाश डालने की कोशिश करूंगा कि क्यों देश के तमाम हिस्सों से छात्र यहाँ आने का फैसला लेते हैं.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते समय उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जानी-मानी सर्वे संस्था लोकनीति -CSDS ने october के पहले और दूसरे सप्ताह में 1000 से ज्यादा छात्रों से बात की, उनकी समस्याओं और तमाम दूसरे प्रश्नों के जवाब प्राप्त करने की कोशिश की. इन 1000 छात्रों में 30%लड़कियाँ शामिल हैं. छात्रों से आमने-सामने प्रश्नों को प्रश्नसूची के माध्यम से सर्वे किया गया. 15-20 मिनट लगे प्रत्येक छात्र से बात करने में. कोटा आने वाले छात्रों में 32% छात्र अकेले विहार से आते हैं. उत्तर प्रदेश से 23% और मध्यप्रदेश से 11% छात्र यहाँ आते हैं. इनमें से करीब आधे छात्र विभिन्न शहरों या छोटे टाउन से आते हैं जबकि गाँवों से आने वाले छात्रों की संख्या सिर्फ 14% है. ज्यादातर बच्चे मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं इनमें से 27% परिवारों की आमदनी का जरिया सरकारी नौकरी है, 21% परिवार बिजनेस में हैं जबकि 14% परिवारों की आमदनी का आधार कृषि है. लोकनीति -Csds के सर्वे के अनुसार कोटा में पढ़ने वाले छात्रों में 13%ऐसे छात्र हैं जिनके परिवार का कोई न कोई कोटा में पढ़ चुका है जबकी 28% छात्रों के दूर के रिश्तेदार कोटा में पढ़ाई कर चुके हैं और इन छात्रों को कोटा आने की प्रेरणा इन्हीं रिश्तेदारों से मिली. 53% छात्र ऐसे हैं जिनका कोई रिश्तेदार कोटा में नहीं पढ़ा था. 44% छात्रों को कोटा की कोचिंग centers की जानकारी सोशल मीडिया से मिली. करीब करीब आधे छात्र यानी 46% कोटा के कोचिंग centers के Reputation सुनकर यहां पढ़ाई के लिए आए वहीँ 39% छात्र अभिभावकों के जोर देने पर कोटा आए. 10% छात्र ऐसे हैं जो अपने साथियों से प्रभावित होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने कोटा आए. कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों में 63%लड़के हैं और 37%लड़कियाँ हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE/NEET की प्रवेश परीक्षा के लिए आने वाले छात्रों 12th Class के बाद ही आते हैं और सभी की उम्र 15 - 19 वर्ष है .
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली NEET परीक्षा सबसे ज्यादा पॉपुलर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि य़ह करीब 59% छात्रों की पसन्द है. इनमें 76%लड़कियाँ और 24%लड़के हैं. वहीँ इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा JEE ,35% छात्रों की पसन्द है. अपने पहले प्रयास में jee/NEET परीक्षा Clear न कर पाने वाले छात्रों में ज्यादातर कोटा छोड़कर चले जाते हैं. 46% छात्र ऐसे होते हैं जो jee/NEET में पहली बार बैठ रहे होते हैं जबकि 26% पहले प्रयास की असफलता के बाद भी कोटा में बने रहते हैं ऐसे छात्रों की संख्या करीब 13% है जो पहले ही दो प्रयास कर चुके हैं. ऐसे छात्रों की संख्या भी काफी है जो कोटा आने से पहले दूसरे कोचिंग centers में पढ़ाई कर चुके हैं और वे वहाँ की पढ़ाई से संतुष्ट नहीं थे. कोटा में अपना पहला प्रयास करने वाले छात्रों में 23% ऐसे हैं जो कोटा आने से पहले किसी अन्य कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर चुके हैं. य़ह संख्या 39% हो जाती है जब हम उन्हें भी शामिल करते हैं जो पहले ही दो प्रयास कर चुके हैं. कोचिंग सेंटरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अलावा छात्रों को किसी स्कूल में एडमिशन लेना होता है, बोर्ड की परीक्षा भी पास करनी होती है क्योंकि  बोर्ड परीक्षा पास किए बिना JEE/NEET  में प्रवेश नहीं मिलेगा. 16% ही ऐसे छात्र हैं जो रेगुलर स्कूल जाते हैं जबकि 81% छात्र ऐसे हैं जो कोचिंग सेंटरों में पढ़ने के लिए किसी डमी स्कूल में एडमिशन ले लेते हैं ताकि उन्हें रेगुलर स्कूल न जाना पड़े. ये स्कूल फीस लेकर य़ह सुनिश्चत करते हैं कि रेगुलर स्कूल न आने के बावजूद बोर्ड परीक्षा में बैठने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो सकें.  कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में 49% छात्र होस्टलों में रहते हैं जबकि 30% छात्र PG में रहना पसन्द करते हैं. 17% ऐसे भी छात्र हैं जो अपार्टमेंट में किराये पर रहना पसन्द करते हैं. ठहरने के इन स्थानों में सुविधाओं के स्तर में भिन्नता है. कोटा के होस्टलों और PG में रहने वालों छात्रों से जब बात की गयी तो सिर्फ 12% छात्रों ने कहा कि खाना अच्छा मिलता है. 27% छात्रों को वहाँ का खाना पसन्द नहीं वही 57% छात्रों की राय में खाना बस कामचलाऊ था. इन तमाम चुनौतियों के बावजूद साल दर साल भारी संख्या में छात्र कोटा आते हैं, कोई कोचिंग सेंटर जॉइन करते हैं, किसीडमी स्कूल में एडमिशन लेते हैं, हॉस्टल, PG या अपार्टमेंट में ठहरने का इंतजाम करते हैं. 
सवाल ऐसा ये सब छात्र क्यों करते हैं? करीब 65% छात्र मानते हैं कि JEE/NEET परीक्षा निकालना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ये परीक्षाएं जिंदगी बेहतर बनाने का शानदार अवसर प्रदान करती हैं. 35% छात्र सोचते हैं कि JEE/NEET परीक्षा Clear करने के बाद जिंदगी में सेटल होने में मदद मिलेगी. 22% छात्रों की सोच है कि समाज में उनकी इज्जत बढ़ेगी वहीँ 16% छात्रों का मानना है कि उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आयेगा. दोस्तों लोक नीति-CSDS ने इस सर्वे के माध्यम से कोटा में रह रहे छात्रों की समस्याओं को जानने-समझने की कोशिश की ताकि पेरेंट्स सही निर्णय ले सकें. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओस्लो समझौता

कई दशकों से जारी इजराइल-फ़िलीस्तीन युद्ध में एक ऐसा भी वक़्त आया जब दोनों के बीच शांति की नयी उम्मीदें सामने आयीं.  दोस्तों बात 1992 की है जब इजराइल के प्रधानमंत्री यीजाक राबिन ने फ़िलीस्तीन के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फ़िलीस्तीनी नेता यासर अराफात ने भी आगे बढ़कर उस शानदार पहल का स्वागत किया. दोनों ही नेता अपने अपने मुद्दे सुलझाने के लिए सामने आए. इजराइली प्रधानमंत्री यीजाक राबिन ने माना कि  फ़िलीस्तीनी मुक्ति संगठन PLO कोई आतंकवादी संगठन नहीं है बल्कि वे अपना देश चाहते हैं और इसका सम्मान किया जाना चाहिए.  फ़िलीस्तीनी नेता यासर अराफात ने भी सकारात्मक रवैय्या अपनाते हुए इजराइल के स्वतन्त्र अस्तित्व को स्वीकार भी किया और मान्यता भी दी.  दोस्तों आज बात करेंगे 30 साल पहले हुए ओस्लो समझौते की जो फ़िलीस्तीनियों के लिए शान्ति की अन्तिम उम्मींद लेकर आया था पर य़ह फ़िलीस्तीनयों की आशाओं की अन्तिम किरण इजराइली आन्तरिक राजनीति का शिकार हो गयी. उसका परिणाम य़ह हुआ कि वह खूनी संघर्ष जो 1993 में ही खत्म हो जाना चाहिए था वह आज भी उसी निर्दयता के साथ जारी है.  ...

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और इसका विश्लेषण

संविधान  के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के सरकार के फैसले चुनौती दी गई थी सुप्रीम कोर्ट में इस 11 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के 5 अगस्त 2019 के आदेश को सही ठहराया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का क्या असर भारतीय संघीय व्यवस्था पर पड़ेगा. फैसले के महत्तवपूर्ण पक्ष क्या हैं. केन्द्र राज्य संबंधों का इस पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राष्ट्रपति शासन के दौरान राष्ट्रपति की क्या भूमिका होगी. जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे के संबंध में फैसले में क्या है.  दोस्तों केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर से संबंधित संविधान की धारा 370 को समाप्त करने की घोषणा की थी. इस फैसले के खिलाफ 23 याचिकाएं दायर की गयी थीं. जिन पर सुप्रीम कोर्ट में 16 दिन तक सुनवाई चली और सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर 2023 को सुनवाई पूरी करने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था. इस संवैधानिक पीठ मे चीफ जस्टिस श्री DY Chandrachurn के अलावा चार और Judges थे Justice SK कौल, जस्टिस संजीव खन्ना  जस्टिस BR Gawai, जस्टिस सूर्यकांत. गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में जम्म...

क्या होता है Optical फाइबर, कैसे काम करता है य़ह

 ज़न संचार के क्षेत्र में विज्ञान की तरक्की ने आश्चर्यजनक रूप से से आम लोगों के जीवन में क्रान्ति पैदा कर दिया है.आज मोबाइल फोन आम लोंगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. इसके बगैर शायद एक कदम भी चलना मुश्किल है. Corona महामारी के दौरान हम सभी ने देखा कि वह एक चीज जिसने हम सभी को आपस में जोड़कर रखा था वह था इन्टरनेट. आज हाई स्पीड इन्टरनेट की वजह से वीडियो चैट कर सकते हैं, ऑनलाइन payment कर सकते हैं, Classes attend कर सकते हैं  और तो और मीटिंग्स कर सकते हैं. दोस्तों कभी सोचा है ये सब कैसे सम्भव हो पाता है. य़ह सबकुछ सम्भव हो पाता है Optical फाइबर से. य़ह Optical फाइबर वास्तव में है क्या. अखिरकार यह काम कैसे करता है. कैसे सम्भव हो पाता है य़ह सबकुछ.  Optical फाइबर वास्तव में बहुत ही महीन बेलनाकार काँच यानी ग्लास के धागे होते हैं. इनकी गोलाई हमारे आपके एक साधारण बाल के बराबर होती है. ये काँच के धागे आश्चर्यजनक रूप से शब्दों को, चित्रों को, वीडियो, टेलीफोन कॉल या कोई ऐसी चीज जिन्हें डिजिटल सूचना में Encode किया जा सकता है, को लंबी दूरी तक भेज सकते हैं वह भी...